Breaking News

भाजपा नगरमंडल हनुमानगढ़ टाउन की कार्यकारिणी का विस्तार

हनुमानगढ़। भाजपा नगरमंडल हनुमानगढ़ टाउन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष नितिन बंसल के नेतृत्व में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप से मिलने पहुंचे।
डॉ. रामप्रताप ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा का संवाहक होता है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अशोक खिच्ची, राजपाल सिंह, उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments