अग्रवाल समाज समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक
हनुमानगढ़। अग्रवाल समाज समिति की हनुमानगढ़ जंक्शन इकाई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक बुधवार को अध्यक्ष सुभाष बंसल की अध्यक्षता में अग्रसेन भवन में हुई। बैठक में अग्रवाल समाज समिति की गतिविधियों को बढ़ावा देने, समाज के हर वर्ग तक पहुंच सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। बैठक में अग्रवाल समाज समिति की अग्रवाल महिला उप समिति और अग्रवाल युवा उप समिति के गठन पर चर्चा हुई। इसके लिए 18 मई को जंक्शन के अग्रसेन भवन में दोपहर तीन बजे अग्रवाल युवा उप समिति के लिए व सायं पांच बजे महिला उप समिति के लिए बैठक रखने का निर्णय हुआ। समितियों का सर्वसम्मति से गठन किया जाएगा।
अग्रवाल समाज समिति की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 25 मई को शाम को जंक्शन के अग्रसेन भवन में होगा। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ साथ नवमनोनीत युवा इकाई और महिला इकाई को भी शपथ दिलवाई जाएगी।

No comments