Breaking News

मुस्कार का हुआ सम्मान



सेठ सांवरा मंदिर में राधा नाम संकीर्तन
श्रीगंगानगर। चूनावढ़ कोठी स्थित सेठ सांवरा मंदिर में श्री राधागोविंद सेवा संस्थान द्वारा 14 मई को राधा नाम जाप संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थानी कॉमेडियन मुस्कान खत्री ने शिरकत की।
संस्थान की अध्यक्ष रेणु अग्रवाल ने बताया कि संकीर्तन में सुरेखा, मुस्कान खत्री, अंजू बाला, पिंकी मित्तल, सुनीता आचार्य, निमिषा गुप्ता, नेहा अरोड़ा, ज्योति अग्रवाल, मंजू जैन, सुनीता अग्रवाल और अंजू अग्रवाल ने राधा-कृष्ण भजनों और नाम जाप से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर सेवादार अनिल सरावगी ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

No comments