Breaking News

कांग्रेस पृष्ठभूमि के कर्मचारियों को बॉर्डर पर भेजाÓ, डोटासरा बोले- सर्वदलीय बैठक में प्रदेशाध्यक्षों को नहीं बुलाया

राजस्थान बॉर्डर पर कर्मचारियों की तैनाती को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पृष्ठभूमि के कर्मचारियों को बॉर्डर वाले इलाकों में भेजने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने सर्वदलीय बैठक में पार्टी प्रदेशाध्यक्षों को नहीं बुलाए जाने पर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने महीनों से एपीओ चल रहे कर्मचारियों को अचानक बॉर्डर वाले जिलों में भेज दिया गया है। कांग्रेस पृष्ठभूमि के कर्मचारी बॉर्डर पर जाने से नहीं डरते हैं, लेकिन सरकार इसमें भी भेदभाव कर रही है।

No comments