किशनगढ़ में वकील की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ा
किशनगढ़ में वकील की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को अजमेर जिले के सभी वकील कार्य बहिष्कार पर रहें। अजमेर में सुबह एक जनरल हाउस भी वकीलों की हुई। जनरल हाउस के बाद सभी वकील कोर्ट परिसर से बाहर पहुंचे और रास्ता जाम कर विरोध जताया। रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। कलेक्ट्रेट में घुसने के दौरान बैरिकेड्स गिरा दिए। इस दौरान वकीलों पर वाटर कैनन और फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार की गई, जिससे वकील और आक्रोशित हो गए।

No comments