दिल्ली के कोटला सेवा नगर मार्केट में आग लगने से 6 दुकानें खाक
दिल्ली के कोटला सेवा नगर मार्केट में बुधवार सुबह आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी मनोज कुमार ने बताया, 'हमें सुबह करीब 4 बजे कॉल मिली। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि सभी छह दुकानों में आग लगी हुई थी... कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर काबू पा लिया गया है। यहां 8 फायर टेंडर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

No comments