राजस्थान की महिलाओं के लिए बड़ी राहत
राजस्थान सरकार स्वरोजगार के लिए महिलाओं को अनुदानयुक्त लोन उपलब्ध कराएगी, जिससे वे नया उद्यम स्थापित करने के साथ पुराने उद्यम को बढ़ा सकेंगी। सरकार ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना को वर्ष 2028-29 तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे रोजगार का इंतजार कर रही महिलाओं को राहत मिलेगी। सरकार योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए अनुदानयुक्त लोन उपलब्ध कराती है। पहली बार योजना की स्वीकृति 31 मार्च 2024 तक के लिए दी गई थी। इसके बाद योजना को 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ाया गया।

No comments