कारों की भिड़ंत में दो और घायलों की मौत, मृतकों की संख्या चार हुई
श्रीगंगानगर। जिले के सूरतगढ़ सदर थाना अंतर्गत चक 1-केएसआर के पास रविवार को दो कारों की आमने-सामने से टक्कर होने से घायल हुए सात व्यक्तियों में से दो और ने दम तोड़ दिया। इससे मृतकों की संख्या चार हो गई है।
पुलिस ने बताया कि घायलों में शामिल एक कार का चालक और दूसरी कार में सवार एक बुजुर्ग व्यक्ति ने बीती रात और सोमवार सुबह दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में सूरतगढ़ की कार के चालक सुधीर उर्फ सोनू ने बीती रात सूरतगढ़ के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरी कार में सवार 70 वर्षीय बुजुर्ग मनफूलराम ने सोमवार सुबह जयपुर के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई। सूरतगढ़ सदर पुलिस ने बताया कि रविवार को एक कार श्रीगंगानगर से साबनिया, बीकानेर जा रही थी और दूसरी कार सूरतगढ़ से श्रीगंगानगर जा रही थी।

No comments