Breaking News

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

श्रीगंगानगर। जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में भारतमाला प्रोजेक्ट मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक घायल हो गए। इनमें एक की मृत्यु हो गई। दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस के अनुसार चूनाराम जाट ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भतीजा ओमाराम और उसके साथ साहबराम रविवार शाम मोटरसाइकिल पर फैक्ट्री से गोदाम की तरफ  जा रहे थे। चक 23-ए के समीप एक मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। उसके भतीजे की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

No comments