Breaking News

जयपुर में होंगे IPL के तीन मैच| SBT News


About This Video: जयपुर में होंगे IPL के तीन मैच:SMS स्टेडियम में 18 मई को राजस्थान रॉयल्स का पंजाब किंग्स से मुकाबला; फिर से आएंगे रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 17 मई से फिर शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL का री-शेड्यूल जारी कर दिया है। 6 वेन्यू पर लीग स्टेज के बचे हुए 13 मैच होंगे। इनमें एक वेन्यू जयपुर का सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम भी है। BCCI ने जयपुर में तीन मैच कराने का फैसला किया है। जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का स्थगित हुआ मुकाबला अब 18 मई को खेला जाएगा। इसके साथ ही पंजाब किंग्स के दो और मैच जयपुर में होंगे। पंजाब किंग्स जयपुर में 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स और 26 मई को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। जयपुर के दर्शकों को एक बार फिर रोहित शर्मा की बैटिंग देखने का मौका मिलेगा। #sbtnews #sgnrnews #rajasthannews #dailynews #newstoday

No comments