आरजेएस चयनित रेणुबाला को दी गई विदाई
हनुमानगढ़। सीएमएचओ कार्यालय की कनिष्ठ विधि अधिकारी श्रीमती रेणुबाला को राजस्थान न्यायिक सेवा (आरजेएस) में चयनित होने पर सोमवार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। विदाई समारोह स्वास्थ्य भवन में आयोजित हुआ, जहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया।

No comments