अग्र सेवा समिति ने 35 सवामणी गो आहार खिलाया
श्रीगंगानगर। अग्र सेवा समिति, युवा अग्र सेवा समिति और महिला अग्र सेवा समिति श्रीगंगानगर परिवार ने बुद्ध पूर्णिमा पर गोवंश को 35 सवामणी हरा चारा खिलाया।
अध्यक्ष किशन खारीवाल ने बताया कि सर्वप्रथम सुखाडिय़ा सर्किल स्थित श्री गोशाला में गोवंश को 1800 किलो हरा चारा तथा 50 किलो केले खिलाए। इसके बाद परिंदा विहार में पक्षियों को 50 किलो दाना-चुग्गा खिलाया गया। इस सेवा कार्य में समाजसेवी अशोक चांडक परिवार का विशेष सहयोग रहा। अध्यक्ष किशन खारीवाल ने महात्मा बुद्ध के उपदेशों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।

No comments