विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, सोशल मीडिया पर सतर्कता के निर्देश
हनुमानगढ़। सोमवार को आयोजित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर काना राम ने आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाए जा सकने वाले भ्रमपूर्ण संदेशों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में बताया गया कि नागरिक सुरक्षा समिति के 15,000 से अधिक सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि मंगलवार को एनएसएस के 1,500 छात्र प्रशिक्षण लेंगे।

No comments