नर्सिंग दिवस पर हनुमानगढ़ में सम्मान और सेवा की मिसाल
हनुमानगढ़। राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन, जिला शाखा हनुमानगढ़ ने ने सोमवार को नर्सिंग दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गूगन सहारण ने की। नर्सिंग सेवा की जननी मानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी प्रेरणादायक जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में पीएमओ डॉ.शंकर लाल सोनी को जिले के समस्त नर्सिंग कर्मियों के ब्लड ग्रुप की सूची सौंपी गई, जिससे ज़रूरत पडऩे पर रक्त की व्यवस्था शीघ्र हो सके। नीलम सोनी ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज सेवा की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक वेद प्रकाश, संगठन सचिव इंद्रपाल बरोड़ सहित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान से हुआ।

No comments