राजस्थान में रद्द की गईं 16 ट्रेनें समय से चलेंगी
जयपुर। राजस्थान में रद्द की गई ट्रेन फिर से शुरू कर दी गई हैं। रेलवे प्रशासन ने 16 ट्रेनों को फिर से शुरू कर दिया है, जो पहले पूरी तरह रद्द कर दी गई थीं। अब ये ट्रेनें अपने तय समय और रूट पर सामान्य रूप से चलेंगी। इसके अलावा 11 आंशिक रूप से रद्द की गई ट्रेनें भी अब अपने प्रारंभिक स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक संचालित की जाएंगी। रेलवे के इस फैसले से हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

No comments