पूर्व सांसद निहालचंद ने सरहदी गांवों का दौरा कर नागरिकों को किया जागरूक
श्रीगंगानगर। पूर्व सांसद निहालचंद ने भारत-पाक सीमा से सटे गांवों—43 पीएस, 41 पीएस, 37 पीएस, 35 पीएस व लक्खा हाकम का दौरा कर ग्रामवासियों से मुलाकात की। उन्होंने बॉर्डर पर बढ़ते तनाव व संभावित युद्ध की स्थिति को देखते हुए लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों विशेषकर ब्लैकआउट का सख्ती से पालन करने की अपील की। साथ ही अफवाहों से बचने और सेना की गतिविधियों के फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करने की सलाह दी।

No comments