अवैध हथियारों के साथ 3 लोग गिरफ्तार| SBT News
About This Video: सूरतगढ़ की सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के मामले में तीन अलग-अलग बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी सहित तीन जनों को गिरफ्तार किया है। इनसे 2 अवैध देशी पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने रविवार देर शाम बताया कि विशेष अभियान के तहत सदर सीआई रामकुमार लेघा के नेतृत्व में ये कार्रवाइयां की गई है। गश्त के दौरान विशाल कुमार (25) निवासी घमंडिया के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक सोहनलाल के सुपुर्द किया गया है। इसी तरह दूसरी कार्रवाई में मोहम्मद बक्स उर्फ शहंशाह उर्फ मम्मा (48) निवासी वार्ड नं. 3 सरदारगढ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद कर बरामद किए। उसके खिलाफ भी आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान हवलदार रामकुमार को सौंपा गया है। #sbtnews #sgnrnews #rajasthannews #dailynews #newstoday
No comments