शादी समारोह की पार्किंग से गाड़ी चोरी| SBT News
About This Video: शादी समारोह की पार्किंग से गाड़ी चोरी:ढाई घंटे बाद बाहर आया तो नहीं मिली, युवक जयपुर से दोस्त की कार लेकर आया था सीकर के जाजोद थाना इलाके में शादी समारोह की पार्किंग से गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है। युवक अपने दोस्त की गाड़ी लेकर आया था। शादी समारोह में शामिल होकर करीब ढाई घंटे बाद जब युवक वापस गया तो उसे गाड़ी नहीं मिली। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कंवरपुरा निवासी नरेंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह अपने दोस्त श्रीराम की TATA ZEST गाड़ी लेकर जयपुर से कांसरडा गांव में रात के समय शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। जहां उसने करीब 9 बजे गाड़ी को पार्किंग में लगा दिया। इसके बाद रात को करीब 11:30 बजे वह जयपुर जाने के लिए गाड़ी की तरफ जाने लगा तो उसे गाड़ी नहीं मिली। #sbtnews #sgnrnews #rajasthannews #dailynews #newstoday
No comments