बुद्ध पूर्णिमा पर सारनाथ पहुंच रहे लाखों अनुयायी
भगवान बुद्ध के अनुयायियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा सबसे बड़ा दिन है। क्योंकि इसी दिन सिद्धार्थ (भगवान बुद्ध) का जन्म हुआ। उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और उनका परिनिर्वाण हुआ। काशी में आज दुनियाभर के लाखों बौद्ध अनुयायी वाराणसी में सारनाथ पहुंच रहे हैं। हालांकि इस बार बुद्ध के अस्थि कलश का दर्शन नहीं कर पाएंगे। बुद्ध मंदिर से लेकर सडक़ तक रेड कारपेट बिछाया गया है। रंग-बिरंगे झालरों से पूरे मंदिर को सजाया गया है। सीएम योगी भी यहां दर्शन करेंगे।
No comments