Breaking News

कोटा की केन्द्रीय जेल बनी डिटेंशन सेंटर

कोटा की केंद्रीय जेल को भजनलाल सरकार ने डिटेंशन सेंटर बना दिया है। इसमें उन महिलाओं को रखा जाएगा जो विदेशी हैं और बिना अनुमति के अवैध रूप से भारत में रह रही हैं। राज्य सरकार ने यहां के महिला बंदी गृह को विदेशी हिरासत केंद्र घोषित किया है। अभी ये महिलाएं अजमेर जेल में हैं, जिनमें अधिकांश बांग्लादेश की हैं। वहीं, कोटा जेल से महिला बंदियों को अजमेर शिफ्ट करेंगे। जेल अधीक्षक राजेंद्रकुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने कोटा महिला बंदी गृह को डिटेंशन सेंटर घोषित किया है।

No comments