Breaking News

टैम्पू वालों में झगड़ा, एक पक्ष के दो भाई घायल

श्रीगंगानगर में कोडा चौक के निकट डीजल टैम्पू व ई-रिक्शा के चालकों के बीच झगड़ा हो गया। हमले में डीजल टैम्पू चालक व उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार झगड़े में गांव ओड़की निवासी भैराराम व उसके भाई सुरेन्द्र के चोटें आई हैं। दोनों को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मारपीट करने वाले ई-रिक्शा चालक व उसके साथी घटना के बाद फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर बोलचाल हो गई थी। इसके बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। कोतवाली पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने पहुंच रही है।

No comments