Breaking News

गत सप्ताह देशभर में सबसे ज्यादा तपा श्रीगंगानगर, जनजीवन प्रभावित

श्रीगंगानगर जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पिछले करीब एक सप्ताह से श्रीगंगानगर जिला देशभर में सबसे अधिक गर्म रहा। हालांकि अभी नौतपा 25 मई से  शुरू होना है। नौतपा से पहले ही श्रीगंगानगर जिला इतना तप गया कि लोगों का हाल बेहाल हो गया है। 

 दिनभर लू के थपेड़ों से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। जिले में वर्ष 2019 में 30 मई को अधिकतम पारा 49.6 डिग्री तक रह चुका है।  इस सीजन में सबसे अधिक गर्म दिन 18 मई रहा। इस दौरान पारा 46.2 पर चढ़ गया।

No comments