ब्लैकमेल करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने दो पक्षों में लेनदेन के मामले में एक पक्ष को ब्लैकमेल करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार इस मामले में नई आबादी गली नम्बर 22 निवासी लखबीर सिंह उर्फ लखा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बाबा श्याम सिंह कॉलोनी निवासी विकास भठेजा ने टाउन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया था कि मैंने कृष्णलाल वर्मा व उसकी पत्नी कविता वर्मा के खिलाफ रुपयों को लेनदेन को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया था।

No comments