ज्वैलर्स की दुकान से 5-6 किलो चांदी के आभूषण चोरी
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पीरकामडिय़ा में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से अज्ञात चोर 5-6 किलो चांदी के आभूषण चोरी करके ले गये। अज्ञात चोर मैन तिजोरी को तोडऩे में सफल नहीं हुये। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दुकानदार वेदप्रकाश सोनी ने रिपोर्ट दी कि मेरी गांव पीरकामडिय़ा में गोगामेड़ी मंदिर के सामने ज्वैलरी की दुकान है। 17 मई की रात करीब पौने एक बजे दो अज्ञात व्यक्ति दुकान का ताला तोड़ कर शटर खोल कर शीशे के गेट का ताला तोड़ कर अंदर घुसे। अंदर काउंटर शीशा व ताला तोड़ कर काउंटर में रखा चांदी का नये व पुराने आभूषण करीब पांच-छ: किलो चांदी चोरी करके ले गये।

No comments