Breaking News

देश का संविधान को बचाए रखना जरूरी: मगलानी

श्रीगंगानगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मगलानी ने कहा है कि आज देश के संविधान को बचाए रखना इसलिए भी बहुत जरूरी है क्योंकि केंद्र की भाजपा सरकार के इरादे संविधान को लेकर बिल्कुल भी ठीक नहीं है। श्रीगंगानगर शहर सहित जिले भर में व्याप्त सिंचाई और पीने के पानी के संकट के मुद्दे को कांग्रेस विधानसभा के आगामी सत्र में उठाएगी। मगलानी कांग्रेस के संविधान बचाओ कार्यक्रम के तहत चक 4-एमएल नाथांवाली मंडल के अध्यक्ष देवीलाल बुडिया की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

No comments