Breaking News

पीएम मोदी का दाहोद में रोड शो:9000 हॉर्स पावर के रेल इंजन का लोकार्पण किया; वडोदरा में रोड शो किया, अब भुज जाएंगे




नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार और मंगलवार को गुजरात दौरे पर हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद राज्य में यह उनका पहला दौरा है। वे पहले वडोदरा पहुंचे। यहां रोड शो किया। फिर दाहोद में पीएम ने 9000 हॉर्स पावर इंजन का लोकार्पण किया।
इससे पहले पीएम सुबह करीब 10 बजे वडोदरा एयरपोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इसे 'सिंदूर सम्मान यात्राÓ का नाम दिया गया।
रोड शो में पीएम मोदी को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इसमें ऑपरेशन सिंदूर पर विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी मौजूद रहा। उन्होंने भी फूल बरसाकर पीएम का स्वागत किया। मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

No comments