Breaking News

परचून की दुकान पर राजस्थान 10वीं बोर्ड की कॉपियां जांच रहा शख्स ! वीडियो हुआ वायरल




राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा का परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ है. प्रदेश के लाखों विद्यार्थी बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, वहीं इसी बीच एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें किराना की दुकान करने वाला एक व्यक्ति दसवीं बोर्ड की कॉपियां जांचता हुआ नजर आ रहा है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो डीडवाना जिले के परबतसर तहसील के भादवा गांव का बताया जा रहा है और लगभग दो माह पुराना वीडियो है. इस वीडियो के सामने के बाद माध्यमिक शिक्षा बोर्ड गंभीर हो गया है और शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं.

No comments