Breaking News

एसआई भर्ती मामले में सरकार ने नहीं लिया अंतिम फैसला




हाईकोर्ट से कहा- सीएम व्यस्त थे, और समय चाहिए; 1 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
राजस्थान में एसआई भर्ती 2021 के मामले में सरकार अभी तक अंतिम फैसला नहीं ले सकी है। सरकार की ओर से एडिशन एडवोकेट जनरल विज्ञान शाह ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश किया और कोर्ट से अंतिम फैसले के लिए और समय मांगा। कोर्ट ने सरकार को अंतिम फैसले के लिए 1 जुलाई तक का समय दिया है।
प्रार्थना पत्र में सरकार की ओर से कहा गया- कोर्ट के निर्देश पर 20 मई को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक हो चुकी है, लेकिन उसके बाद 24-25 मई को दिल्ली में नीति आयोग की बैठक थी। इसमें मुख्यमंत्री को भी मौजूद रहना था। ऐसे में मुख्यमंत्री स्तर पर विचार-विमर्श नहीं हो सका और अंतिम फैसला नहीं हो सका।

No comments