शुरू हुआ तपन भरा मौसम, पंखों की रफ्तार बढ़ी, कूलर, एसी भी चालू
श्रीगंगानगर जिले में रविवार को मौसम का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। तापमापी का पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। तेज गर्मी ने आमजन को परेशान करना शुरू कर दिया है।
रविवार को तापमान में आए उछाल का असर रात को भी बना रहा। ऐसे में रात में भी लोग कूलर, पंखों का उपयोग करते नजर आए। घरों में पंखों रफ्तार बढ़ गई है वहीं गर्मी से निजात पाने के लिए लोग सिर पर गमछा भी रखने लगे हैं।
जिले में सोमवार को दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई, इस दौरान ठंडी हवा चली और लोग सुबह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए भी निकले लेकिन सुबह के नौ बजते-बजते गर्मी असर दिखाने लगी। सुबह दस बजे सड़कों पर निकले लोग गर्मी के असर से परेशान नजर आए।

No comments