Breaking News

कल से रणथम्भौर में जुटेंगे वन्यजीव विशेषज्ञ

बाघ संरक्षण पर चर्चा के लिए वन्यजीव विशेषज्ञ 11 से 13 अप्रेल तक बाघों की नगरी सवाई माधोपुर में जुटेंगे। यहां तीन दिन तक रणथम्भौर के आमाघाटी वाइल्ड लाइफ रिसॉर्ट में चौथे रॉयल रणथंभौर इंटरनेशनल टाइगर वीक का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आनंद भारद्वाज, नवरोज़ डी. धोंडी और सुनील मंगल की संस्था लिव 4 फ्रीडम की ओर से आयोजित होगा। जिसमें कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
बाघों को समर्पित प्रतिष्ठित आयोजन में कुल 7 चर्चा सत्र होंगे।

No comments