उदयपुर में महावीर जयंती की शोभायात्रा शुरू, पंजाब के राज्यपाल कर रहे स्वागत
भगवान महावीर स्वामी की जय..., जियो और जीने दो...त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की... के जयघोष से उदयपुर गूंजायमान था। भगवान के स्तवन गाते हुए जगह-जगह स्वागत किया जा रहा था। यह नजारा था आज उदयपुर में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2624वें जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत आज महावीर जयंती पर निकली शोभायात्रा का। शोभायात्रा आज सुबह टाउनहॉल स्थित नगर निगम प्रांगण से सुबह 8.30 बजे प्रारम्भ हुई। शोभायात्रा में हाथी, 11 घोड़े, 11 बैण्ड, 41 स्केटिंग वाले बच्चे, 1008 दुपहिया शामिल हैं।

No comments