Breaking News

राजस्थान रॉयल्स पर स्लोओवर के लिए दूसरी बार फाइन

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और उनकी टीम पर स्लोओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। बीसीसीआई के नियम 2.22 के तहत राजस्थान टीम का इस सत्र में दूसरा अपराध था। इसलिए सैमसन पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है। वहीं टीम की प्लेइंग इलेवन और इम्पैक्ट प्लेयर पर भी 6 लाख रुपया या मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) जुर्माना लगाया गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मैच में राजस्थान को 58 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

No comments