Breaking News

मंत्री बेढम ने चारपाई पर बैठकर सुनीं जनता की समस्या

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम अपने विधानसभा क्षेत्र में सादगी भरे अंदाज में नजर आए. बुधवार रात उन्होंने ग्राम पंचायत जलालपुर के निहाम गांव में रात्रि चौपाल आयोजित की। चौपाल में आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनका तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। परिवादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना गया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आदेश दिए। रात्रि चौपाल के समापन के बाद मंत्री बेढम ने एक कार्यकर्ता के घर चारपाई पर बैठकर भोजन किया, इसके बाद डीग स्थित अपने आवास पर रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे।

No comments