Breaking News

बारां जिला स्थापना दिवस समारोह के दौरान बड़ा हादसा

राजस्थान में बारां जिला स्थापना दिवस समारोह के दौरान गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हॉट एयर बैलून की रस्सी टूटने से एक कर्मचारी जमीन पर आ गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बारां जिला स्थापना दिवस समारोह में मातम पसर गया। एयर बैलून की रस्सी टूटने से उसमें मौजूद कंपनी का कर्मचारी वासुदेव नीचे गिर गया। जिसे गंभीर हालत में एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने वासुदेव को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस हादसे में शहर भर में स्थापना दिवस समारोह की खुशियों में मातम छा गया।

No comments