Breaking News

राजस्थान में फ्री कोचिंग पाने का आखिरी मौका

राजस्थान सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी करने के इच्छुक उम्मीदवार 12 अप्रेल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत प्रदेश के प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों को फ्री कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। यह योजना उन छात्रों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है, जो आईएएस, आरएएस, रीट, सीईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक संसाधन आड़े आ रहे हैं।

No comments