Breaking News

टीवी, फ्रिज, स्मार्टफोन हो सकते हैं सस्ते

चीनी मैन्युफैक्चरर्स भारत को 5प्रतिशत डिस्काउंट दे रहे, इसकी वजह चीन-अमेरिका का ट्रेड वॉर
टैरिफ के कारण अमेरिका-चीन के बढ़ते ट्रेड वॉर के बीच कई चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स भारतीय कंपनियों को 5प्रतिशत तक की छूट ऑफर कर रहे हैं।
ऐसे में इंडियन इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स मांग को प्रोत्साहित करने के लिए इस डिस्काउंट का कुछ हिस्सा कंज्यूमर को पास कर सकते हैं।
इस कदम से भारत में टीवी, फ्रिज, स्मार्टफोन जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक्स सामान सस्ते हो सकते हैं। ईटी ने इसे लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है।

No comments