Breaking News

वर्कवीजा पर विदेश भेजने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख ठगे

हनुमानगढ़ के भादरा कस्बे में रहने वाले एक युवक को वर्क वीजा पर विदेश भेजने का झांसा देकर उसके पिता से साढ़े तीन लाख रुपए ठग लिये। पुलिस ने कोर्ट से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के वार्ड नम्बर 5 निवासी विजय सोनी ने दिनेश नागपाल निवासी हिसार कार्यालय केरियर कैम्पस कैमरी रोड़ हिसार के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया है। मैंने अपने पुत्र निर्मल सोनी को विदेश भेजने के लिए दिनेश नागपाल से सम्पर्क किया। 18 जून 2023 को दिनेश नागपाल भादरा आया और बताया कि वह निर्मल सोनी को स्लोवाकिया में वर्क वीजा पर भेज देगा।

No comments