सीएम भजनलाल शर्मा हरिके बैराज पर पहुंचे
सीएम भजनलाल शर्मा आज से अपने दो दिवसीय श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ दौरे पर हैं। वे आज जयपुर से प्रस्तान कर प्लेन से दोपहर करीब 12 बजे पंजाब में हरिके बैराज पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने फिरोजपुर फीडर का निरीक्षण कर जल संसाधन विभाग के मंत्री सुरेश रावत और वरिष्ट अधिकारियों से चर्चा की। यहां पर सीएम और जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने सिंचाई तंत्र को गंभीरता से देखा और वरिष्ठ अधिकारियों से सवाल-जवाब किए।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के काफिले के अलावा विधायक गुरवीर सिंह बराड़, पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, पूर्व विधायक संतोष बावरी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के काफिले के अलावा विधायक गुरवीर सिंह बराड़, पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, पूर्व विधायक संतोष बावरी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

No comments