हाईकोर्ट से राहत के बाद आश्रम पहुंचा आसाराम
आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम अंतरिम जमानत मिलने के बाद सोमवार देर रात आश्रम पहुंचा। आसाराम पाली रोड पर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में था। उसके आश्रम जाने की सूचना पर हॉस्पिटल के बाहर समर्थकों की भीड़ जुट गई। बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम को 1 जुलाई तक जमानत दी गई है। हाईकोर्ट में जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की बैंच में सोमवार दोपहर 2 बजे सुनवाई हुई थी। वहीं, आसाराम के वकील निशांत बोड़ा ने इससे साफ इनकार करते हुए कोर्ट को बताया कि आसाराम ने कोई प्रवचन नहीं किया।

No comments