जयपुर नगर निगम के वार्डों का पुनर्गठन, 17 अप्रेल तक मांगी आपत्तियां
जयपुर के दोनों नगर निगम का एकीकरण करने के बाद जिला निर्वाचन 150 वार्डों के पुनर्गठन का काम पूरा हो गया। प्रशासन ने इन सभी 150 वार्डों की क्षेत्र सीमा का निर्धारण करते हुए इसके प्रारूप का कल देर रात प्रकाशन कर दिया। प्रस्ताव के मुताबिक सबसे ज्यादा 22 वार्ड उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर में बनाए हैं। सबसे कम 3 वार्ड आमेर विधानसभा क्षेत्र में है। जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा वार्ड भी विद्याधर नगर विधानसभा में बनाया है। वार्ड संख्या 19, जिसकी जनसंख्या 37 हजार 711 है।

No comments