आरटीई में आवेदन की 9 अप्रैल को निकलेगी लॉटरी, कुल इतने हुए हैं आवेदन
अलवर। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन करने की तिथि सोमवार को खत्म हो गई। हजारों की संख्या में अभिभावकों ने आवेदन किया है। अभिभावक अपने बच्चों के फार्म में मंगलवार तक संशोधन करवा सकते हैं। प्रवेश के लिए लॉटरी 9 अप्रेल को निकलेगी। अलवर जिले के 16 ब्लॉकों में संचालित निजी माध्यमिक स्कूलों के लिए 38 हजार 385 ऑनलाइन आवेदन किए हैं।
इसके साथ ही एलिमेंट्री में आवेदन करने वाले बच्चों का डेटा अभी संकलित होने के बाद ही सामने आ सकेगा।
इसके साथ ही एलिमेंट्री में आवेदन करने वाले बच्चों का डेटा अभी संकलित होने के बाद ही सामने आ सकेगा।

No comments