डेयरी में भट्टी से लगी आग:फ्रिज और डिप फ्रिजर जलकर खाक, दो गैस सिलेंडर सुरक्षित निकाले
बारां शहर के कोटा रोड कृष्णा नगर के पास संचालित दूध डेयरी में सोमवार शाम को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग लपटों में तब्दील हो गई।
भीषण आग के चलते हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि दुकान ने रखे दो भरे हुए गैस सिलेंडर फटने से बच गए।
सहायक अग्निशमन अधिकारी आवेश शेख ने बताया कि शहर के कोटा रोड कृष्णा नगर के पास संचालित एक दूध डेयरी में सोमवार शाम को भट्टी पर काम करते वक्त अचानक आग भभक गई।

No comments