सीएम के आदेश पर टीएडी ने गठित की 3 सदस्यीय कमेटी
राजस्थान में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग से संबंधित तथाकथित खाद्यान्न सामग्री खरीद घोटाले पर मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर टीएडी अतिरिक्त आयुक्त प्रथम गीतेशश्री मालवीया ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने के आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त आयुक्त मालवीया ने संयुक्त निदेशक एवं प्रभारी अधिकारी शिक्षा भंवरलाल मीणा, सहायक निदेशक सांख्यिकी एवं प्रभारी अधिकारी माडा डॉ. विष्णु प्रकाश जोशी और सहायक लेखाधिकारी ग्रेड-2 प्रशांत तिवारी की जांच कमेटी गठित की है।

No comments