Breaking News

सीएम भजनलाल कल सरसों की समर्थन मूल्य खरीद का शुभारंभ करेंगे

श्रीगंगानगर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल बुधवार प्रात: 9 बजे नवीन अनाज मण्डी के थर्ड ब्लॉक स्थित किसान भवन के पास सरसों की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात सीएम किसानों एवं व्यापारियों से संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री आज रात्रि सूरतगढ़ मार्ग स्थित एक होटल मेंं रात्रि विश्राम करेंगे। कल बुधवार सुबह मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के श्रीगंगानगर आगमन पर स्वागत किया जाएगा। सूरतगढ़ मार्ग पर रात्रि विश्राम स्थल से शिव चौक तक सीएम के स्वागत में पार्टी झण्डे व होर्डिंग लगाए गए हैं। सुखाडिय़ा सर्किल को टैंट लगाकर कवर कर दिया गया है।

No comments