Breaking News

ऑस्ट्रेलिया साथ लेकर जाने का वायदा करके शादी रचा ली, फिर अकेला ही चला गया युवक

श्रीगंगानगर में ऑस्ट्रेलिया साथ लेकर जाने का वायदा करके  एक युवती से शादी रचा ली, फिर यह युवक अकेला ही विदेश चला गया। युवक के परिजनों ने भी पुत्रवधू को विदेश भेजने से इंकार कर दिया। एक वर्ष तक इंतजार करने के बाद युवती ने न्याय के लिए सूरतगढ़ सिटी पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।
पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय सर्वजीत कौर पुत्री सुखराज सिंह जटसिख ने रिपोर्ट दी कि हरदीप सिंह निवासी 4 एलपीएम रायसिंहनगर ने मेरे पिता से सम्पर्क में आया। उसने बताया कि मेरे चाचा का लड़का कुलतरण सिंह निवासी 7 ईईए बेरा पदमपुर है। कुलतरण सिंह ऑस्ट्रेलिया गया हुआ है। इस लड़के से आपकी लड़की का रिश्ता करवा दूंगा। मेरे घरवालों ने 7 ईईए जाकर लड़के कुलतरण सिंह को देख कर पसंद कर लिया। इसके बाद लड़के वालों ने मुझे देखने के लिए 6 मार्च 2024 को जैतसर गुरूद्वारा में बुलाया। मेरे पिता, मां, भाई व अन्य रिश्तेदारों के साथ मैं गुरूद्वारा में आई। यहां लड़के वालों ने कहाकि हमें लड़की पसंद है।

No comments