Breaking News

नवोदय विद्यालय की भूमि पर अज्ञात लोगों ने तारबंदी कर किया कब्जा

श्रीगंगानगर जिले के महियांवाली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय को करीब 38 वर्ष पूर्व दान में दी गई भूमि पर अज्ञात लोगों ने तारबंदी करके कब्जा कर लिया। इस मामले में विद्यालय के प्राचार्य ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चूनावढ़ पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार प्राचार्य अजय कुमार ने रिपोर्ट में बताया  कि बद्री प्रसाद जाट निवासी महियांवाली ने 5 दिसम्बर 1987 को 9 बीघा भूमि दान में दी थी। दानदाता बद्रीप्रसाद ने 16 सितम्बर 2013 को दानपत्र को निष्पादित करवा दिया था। जमाबंदी में यह भूमि बद्रीप्रसाद जाट महियांवाली केनाम से बदल कर जवाहर नवोदय विद्यालय के नाम दर्ज कर दी गई। इस भूमि पर मरनेगा मजदूरों से कार्य भी करवाया गया।

No comments