अब रोडवेज की नैय्या पार लगाएंगे सिविल डिफेंस के जवान
राजस्थान रोडवेज की नैय्या अब सिविल डिफेंस के जवान लगाएंगे। निगम की ओर से 28 डिफेंस के जवानों की मांग राजस्थान जिला प्रशासन से की है। इसमें से अब तक सात ने परिचालकों के रूप में रूट पर चलना शुरू कर दिया है, इसमें एक महिला भी शामिल है। शेष दस जवानों के लाइसेंस आदि की जांच जारी है। राजस्थान पथ परिवहन निगम परिचालकों की कमी से जूझ रही है। परिचालकों की कमी को पूरा करने के लिए गत दिनों निगम के प्रबंध निदेशक पुरूषोत्तम शर्मा ने एक आदेश जारी किया। इसमें बताया कि सिविल डिफेंस के जवान जिनके पास परिचालक लाइसेंस है उनकी सेवाएं परिचालक के रूप में ली जा सकती है।
No comments