डॉ. टांटिया ने दी लू से बचाव की सलाह, पौधारोपण की अपील
श्रीगंगानगर क्षेत्र में अगले सात दिन तक भीषण गर्मी और लू की चेतावनी पर टांटिया यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहित टांटिया ने क्षेत्रवासियों को लू और तेज धूप से बचाव की सलाह दी है।
अपने एक संदेश में उन्होंने कहा कि धूप में निकलने से बचें, अगर जाना जरूरी हो तो शीतल जल पीकर और सिर पर कपड़ा डालकर घर से निकलें। इसके साथ ही इन दिनों में छाछ, नीबू-पानी आदि का अधिकाधिक सेवन करें। डॉ. मोहित ने मौसम के अनुकूल जीवन शैली में भी बदलाव की सलाह दी। डॉ. मोहित टांटिया ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन से धरती का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें अधिकाधिक पेड़ लगाने होंगे।

No comments