Breaking News

चानणा धाम का 55वां अद्र्धवार्षिक महोत्सव 10 से

श्रीगंगानगर जिले के पदमपुर तहसील क्षेत्र के चक 2 सीसी चानणा धाम का 55वां अद्धवार्षिक महोत्सव एवं रात्रि जागरण 10 व 11 अपै्रल को आयोजित होगा।  चानणा धाम के महंत गोपीराम बागडिय़ा के सानिध्य में चानणा धाम का 55वां अद्धवार्षिक महोत्सव 10 अपै्रल गुरुवार को प्रारंभ होगा।
जय श्री हनुमान चानणा धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश गोयल ने बताया कि अद्र्धवाषिक महोत्सव के अन्तर्गत 10 अप्रैल दोपहर 2.15 बजे कलश एवं श्री गणेश दरबार, श्रीराम दरबार, श्री हनुमान दरबार का पूजन किया जाएगा। साथ ही श्री भण्डारा पूजन, श्री खेजड़ी मंदिर दरबार पूजन, श्री अंजनी माता दरबार पूजन, श्री शिव दरबार पूजन, मां दुर्गा पूजन, श्री गुुरु महाराज पूजन व बाबूलाल व दीनदयाल चमडिय़ा द्वारा श्री यज्ञशाला पूजन किया जाएगा।

No comments