Breaking News

मंत्री हीरालाल नागर का गंगानगर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया

राजस्थान सरकार के ऊर्जा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर का गंगानगर रेलवे स्टेशन पधारने पर विधायक जयदीप बिहाणी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता व पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।
इस मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़, पश्चिम मंडल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, अटल मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुल्लू, पूर्व क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक दाधीच, शिव प्रकाश तेहपुरिया,अल्संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अनवर अली खान, प्रेम घोड़ेला आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments